25 वर्षों से बॉलीवुड में बीकानेर का नाम रोशन कर रहे हैं संगीतकार रफ़ीक़ राजा

Read Time:2 Minute, 53 Second
Page Visited: 428
25 वर्षों से बॉलीवुड में बीकानेर का नाम रोशन कर रहे हैं संगीतकार रफ़ीक़ राजा

शाद्वल@बीकानेर। संगीतकार रफ़ीक़ राजा पिछले 25 वर्षों से बॉलीवुड में बीकानेर का नाम रोशन कर रहे हैं। रफ़ीक़ राजा भारतीय संगीत जगत के एक जाने-माने संगीतकार और गायक हैं। उन्होंने सूफी एल्बम और ग़ज़लों सहित कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है। उन्होंने हाल ही में एक एल्बम, बेदर्दी रिलीज़ किया, जो काफ़ी सफल साबित हुआ। मुकेश कुमार मासूम द्वारा निर्मित और लिखित, इस एल्बम को अगम कुमार निगम ने बेहद खूबसूरती से गाया है, और इसमें संगीत मासूम तथा खुशबू पोद्दार का शानदार अभिनय देखने को मिलता है। इस एल्बम को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है।

रफ़ीक़ राजा फ़िलहाल एक ग़ज़ल एल्बम का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसके प्रोड्यूसर राइटर रजनी छाबड़ा हैं। एल्बम की रिकॉर्डिंग बहुत जल्द मुंबई में होने वाली है।

बीकानेर के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि उसके लाडले, रफ़ीक़ राजा ने 70 से अधिक एल्बम पूरे कर चुके हैं। उनकी दो फ़िल्में पहले ही रिलीज़ हो चुकी हैं। उनकी तीसरी फ़िल्म, ‘घोड़ी पर चढ़कर आना’, जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। उनको इस फ़िल्म से बहुत उम्मीदें हैं।

कई प्रतिष्ठित गायकों ने गाया है संगीतकार रफ़ीक़ राजा के लिए

संगीतकार रफ़ीक़ राजा के लिए कई प्रतिष्ठित गायकों ने गाया है। जिनमें जावेद अली, शबाब साबरी, अनूप जलोटा, कुमार सानू, उदित नारायण, राजा हसन, विनोद राठौड़, अगम कुमार निगम, अल्तमश फरीदी, सुरेश वाडेकर, केके, विपिन सचदेव, शादाब फरीदी, अरुण डागा, समीर खान, साधना सरगम, ममता शर्मा, जसपिंदर नरूला, ऋतु पाठक, रेखा राव, निकिता राय, एकता श्रीमाली, नोबिता शाह, मुनव्वर अली, अरबाज खान चंदवानी, दीपिका प्रजापत और इजहार शामिल हैं।

संगीतकार रफ़ीक़ राजा के निर्देशन में बॉलीवुड और संगीत जगत के इतने सारे दिग्गज गायकों का काम करना, उनके संगीत की लोकप्रियता और क्षमता को दर्शाता है।

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %