Fri. Oct 16th, 2026

शाद्वल@मुंबई। रेड रिबन कंपनी, मुंबई ने ग़ज़ल एल्बम ‘तुम मेरा आईना हो गए’ का पोस्टर जारी किया है। इस म्यूज़िक एल्बम में चार ग़ज़लें हैं। सबसे पहले टाइटल ट्रैक “तुम मेरा आईना हो गए” रिलीज़ किया जाएगा, और उसके बाद बाकी तीन ग़ज़लें लॉन्च की जाएंगी। बीकानेर की मशहूर बहुभाषी कवयित्री, अनुवादक और अंकशास्त्री रजनी छाबड़ा की लिखी ग़ज़ल “तुम मेरा आईना हो गए” को मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीत निर्देशक और गायक रफ़ीक़ राजा ने अपनी आवाज़ दी है। रफ़ीक़ मूल रूप से बीकानेर के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले 25 सालों में उन्होंने मुंबई इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और विदेशों में भी कई कार्यक्रम किए हैं। उम्मीद है कि यह ग़ज़ल खूब पसंद की जाएगी।