कॉ. त्रिलोक शर्मा के स्मृति ग्रंथ लोकार्पण समारोह में सम्मानित होंगे अशोक माथुर, डॉ. टाक, पांडे और पुरोहित
Read Time:2 Minute, 1 Second
Page Visited: 822
श्रीडॅूंगरगढ (बीकानेर)। लोकप्रिय जनकवि कॉमरेड त्रिलोक शर्मा की स्मृति में 19 दिसम्बर को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रीडॅूंगरगढ के प्रथम पत्रकार व नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन त्रिलोक शर्मा की स्मृति में प्रकाशित ग्रंथ का लोकार्पण किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि संस्कृति सभागार में आयोज्य समारोह की अध्यक्षता विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया करेंगे और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा होंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए संयोजक सत्यदीप ने बताया कि समारोह में सीपीआई के राज्य सचिव कॉ. नरेन्द्र आचार्य और जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ. सीमा जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विषय प्रवर्तन अविनाश व्यास द्वारा और स्वागत माकपा के तहसील सचिव मोहन भादू करेंगे।
संस्था मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर उल्लेखनीय पत्रकारिता व साहित्यिक अवदान के लिए लोकमत के संपादक अशोक माथुर, शाद्वल बीकानेर के संपादक डॉ. अभय सिंह टाक, जनवादी कवि-कथाकार नवनीत पांडे और नवज्योति, जोधपुर की सांस्कृतिक संवाददाता और कवयित्री शिवानी पुरोहित को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. (श्रीमती) बसन्ती हर्ष [responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen this article"] मुख्य सम्पादक, पुष्करणा सन्देश (मासिक पत्रिका) हमारे भारत देश में वर्षपर्यन्त मनाये जाने वाले अनेकानेक...