ऑनलाईन-प्रश्नोत्तरी में 117 प्रतिभागियों ने लिया भाग, संवित् शिक्षण संस्थान के लोकेश रहे टॉपर

Read Time:2 Minute, 16 Second
Page Visited: 238
ऑनलाईन-प्रश्नोत्तरी में 117 प्रतिभागियों ने लिया भाग, संवित् शिक्षण संस्थान के लोकेश रहे टॉपर

स्वतन्त्रता संग्राम के महानायकों के जीवन-वृत पर आधारित रही प्रश्नोत्तरी

बीकानेर । आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतन्त्रता संग्राम के महानायकों के जीवन-वृत पर आधारित ऑनलाईन-प्रश्नोत्तरी का आयोजन श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया। जिसमें तीन आयुवर्ग में बीकानेर, कोलायत, रतनगढ़, कोटा, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, उदयपुर शहर के अलावा मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुम्बई, हरियाणा से कुल 117 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक मित्तल ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में 10 से 15 वर्ष आयुवर्ग में भावेश कुमार राजपुरोहित, रोहित राजपुरोहित, दुष्यन्त गहलोत, 16 से 21 वर्ष आयुवर्ग में लोकेश, प्रशान्त कुमार तिवारी, श्रद्धा आमेटा (उदयपुर) तथा वैदेही शर्मा एवं 22 वर्ष से अधिक में मोहित पाटीदार महेश्वर, दीपक मिश्रा तथा सुभाष चन्द्र रतनगढ़ विजेता रहे। इस प्रश्नोत्तरी में संवित् शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। तीनों आयुवर्गों में संवित् शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बीकानेर की कक्षा 11 (कला) के विद्यार्थी लोकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र के साथ-साथ पुरस्कृत भी किया जायेगा तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जायेगा। विजेताओं को पुरस्कार की सूचना अलग से भी कर दी जायेगी।

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीकाणै री गणगौर

बीकाणै री गणगौर

राजाराम स्वर्णकार [responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen this article"] मरूथळ मेळां रौ घर। ताळ-तळाव तिरियां मिरियां, जठै मंडै मेळा-मगरिया। लोक-जीवण रै सुख-दुःख, आस-निरास उच्छाव-उमंग रै समंदरियै...