कक्षा 11वीं (विज्ञान वर्ग) के लिए निःशुल्क कोचिंग, प्रवेश परीक्षा 23 जून 2022 को

Read Time:3 Minute, 9 Second
Page Visited: 630
कक्षा 11वीं (विज्ञान वर्ग) के लिए निःशुल्क कोचिंग, प्रवेश परीक्षा 23 जून 2022 को

शाद्वल@बीकानेर। राजस्थान बोर्ड दसवीं का परिणाम 10 जून को घोषित हो चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभावान छात्र -छात्राओं के लिए सुशीला-केशव सेवा संस्थान व सिंथेसिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रज्ञानम् द्वारा निःशुल्क कोचिंग 11वीं विज्ञान वर्ग की प्रवेश परीक्षा 23 जून  गुरूवार को करवाने जा रहा है। यह प्रवेश परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए  जो विज्ञान वर्ग से बायोलॉजी एवं गणित में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं।

प्रवेश परीक्षा के लिए सिलेबस

प्रज्ञानम् के लिए प्रवेश परीक्षा की समयावधि 1 घंटे रहेगी।  परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रहेगा। प्रवेश परीक्षा में  विद्यार्थियों से कक्षा 10वीं  के बोर्ड परीक्षा 2021 द्वारा  दिए गए सिलेबस के आधार पर गणित व विज्ञान के प्रश्नों को पूछे जाएंगे। परीक्षा में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न  आयेंगे । जिसमें 30 प्रश्न विज्ञान व 20 प्रश्न गणित विषय से आयेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। परीक्षा परिणाम  के बाद मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों प्रवेश को दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 4 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।

आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई है प्रज्ञानम्

प्रशासनिक निदेशक, डूंगर कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डा. के.डी.शर्मा ने बताया कि ये कक्षाएँ आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए होगी। इस निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए सम्बंधित विधार्थी के 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा परिवार की कुल मासिक आय 15,000/- रूपये से कम होनी आवश्यक है। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी फॉर्म कांता खतूरिया कालोनी स्थित प्रज्ञानम् ऑफिस से 16 जून से शाम 4 से 7 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए प्रज्ञानम् के  9001781718 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

1 0
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *