यूसीईटी के विद्यार्थियों ने इंडिया-हैकॅथान 2020 के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

Read Time:4 Minute, 45 Second
Page Visited: 469
यूसीईटी के विद्यार्थियों ने इंडिया-हैकॅथान 2020 के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

बीकानेर। दिनांक 01 से 03 अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्मार्ट इण्डिया हैकॅथान-2020 का आयोजन हुआ जिसमें पूरे देशभर से हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष सॉफ्टवेयर संस्करण का ग्रैंड फिनाले पूरे देश में सभी प्रतिभागियों को एक विशेष रूप से निर्मित उन्नत प्लेटफॉर्म पर एक साथ जोड़कर ऑनलाइन आयोजित किया गया है जिसमे 37 केंद्रीय सरकारी विभागों, 17 राज्य सरकारों और 20 उद्योगों की 243 समस्याओं को हल करने के लिए 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय यूनीवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलजी के विद्यार्थियों की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अन्तिम 25 टीमों में अपनी जगह बनाकर बीकानेर विश्विद्यालय का नाम रोशन किया है। नोडल अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह खंगारोत के अनुसार युसीईटी के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों, टीम लीडर दीपक कुमार (ईलेक्ट्रिानिक्स) व शाश्वत कुमार, कपिल बेनीवाल, दीक्षा पाठक (कम्प्यूटर), सौरभ रन्जन (ईलेक्ट्रिकल) एवं मेघना चैधरी (सिविल) ने मिलकर भारतीय रेल्वे से सम्बंधित वास्तविक समस्याऐं जैसे टिकिट निर्माण, सत्यापन व रद्दीकरण आदि के समाधान हेतु प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आधार कार्ड व बायोमैट्रिक के जरिये ऑनलाइन टिकिट सत्यापन को एक लाईव प्रोजेक्ट एवं हार्डवेयर के द्वारा ऑनलाइन प्रदर्शन किया। इसके लिये उन्होने एक एण्ड्राईड एप्लीकेशन ‘‘स्मार्ट रेल्वे क्यू आर‘‘ का भी निर्माण किया, जो कि भारतीय रेल्वे के लिये अत्यन्त उपयोगी साबित होगी। टीम का मार्गदर्शन श्री लक्ष्मण सिंह खंगारोत, अनिता पंवार, मणिकान्त गुप्ता एवं डॉ. राहुलराज चौधरी द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से कुलपति प्रो. एच. डी. चारण ने कहा की प्रतिभाओं को आगे लाने और उनके नवाचारो को उन्नत करने के लिए विश्वविद्यालय हमेशा प्रयासरत रहेगा।

उल्लेखनीय है कि देश में तकनीकी शिक्षा का नियमन करने वाली संस्था अखिल भारतीय शिक्षा परिषद, नई दिल्ली दुवारा तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्यनरत विद्यार्थियों के नवाचार एवं कौशल को उचित मंच प्रदान करने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता स्मार्ट इण्डिया हैकॅथान का आयोजन किया गया था जहां विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में आने वाली कुछ समस्याओं के बारे में समाधान प्रदान किया। जिसमे सम्पूर्ण देश से 4.5 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया एवं इस वर्ष की प्रतियोगिता के लिए जिन विषयों या क्षेत्रों में अभिनव समाधान आमंत्रित किए गए थे उनमें रोबोटिक्स और ड्रोन, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ जल, नवीकरणीय ऊर्जा, विविध, स्मार्ट संचार, स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा उपकरण शामिल हैं. जिसमे यूनीवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलजी की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अन्तिम 25 टीमों में अपनी स्थान बनाकर बीकानेर विश्विद्यालय का नाम रोशन किया हैं।

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *