ज्ञानोल्लास : नवीन प्रावधानों की जानकारी से अभिभूत हुए स्कूल संचालक

Read Time:7 Minute, 37 Second
Page Visited: 488
ज्ञानोल्लास : नवीन प्रावधानों की जानकारी से अभिभूत हुए स्कूल संचालक

होटल पाणिग्रहण में हुई कार्यशाला में राज्य के 250 से अधिक शिक्षकों ने की सहभागिता 

शाद्वल@बीकानेर। डिजिटल एज्यूकेशन बुलेटिन ज्ञानायाम, प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) तथा इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन एंड वेलफेअर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून को  “ज्ञानोल्लास” कार्यशाला एवं सम्मान समारोह रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित होटल पाणिग्रहण में आयोजित किए गए। इस आयोजन के संयोजक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि कार्यशाला में फीस एक्ट, आरटीई, डाईस एवं मान्यता संबंधित नियमों के तहत नवीन प्रावधानों के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में राज्य के लगभग 250 से अधिक शिक्षकों ने की सहभागिता रही।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में शिक्षार्थी और शिक्षकों के दायित्व बताते हुए शिक्षा का महत्व बताया। उप निदेशक (आरटीई) चंद्र किरण पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सुरेन्द्र सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा भंवरलाल शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सुनील बोड़ा, एडीपीसी ( समसा) गजानंद शर्मा, सहायक निदेशक ओम प्रकाश गोदारा, एपीसी कैलाश बड़गूजर, पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. विजय शंकर आचार्य, पूर्व संयुक्त निदेशक सूरजाराम राजपुरोहित, समाजसेवी संजीव गोयल, शिक्षाविद् डॉ गिरिश शर्मा, समाजसेवी ज्ञान गोस्वामी इत्यादि अतिथियों के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उमाचरण सुरोलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

पी एस पी प्रभारी बृजेश वैष्णव एवं अरूण स्वामी ने फीस एक्ट से संबंधित जानकारी दी। आरटीई प्रभारी दुष्यंत ओहरी ने आरटीई के संबंध में नवीन प्रावधानों के बारे में बताया। एम. आई. एस, नोखा ब्लाक त्रिलोक शर्मा ने यू डाईस के संबंध में जानकारी दी। सभी प्रशिक्षकों ने उपस्थित संभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

सरकारी व गैर सरकारी शिक्षकों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरलीधर व्यास नगर, बीकानेर की प्रधानाचार्या अमीना फातिमा, चौपड़ा स्कूल के व्याख्याता करनीदान कच्छवाह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर के व्याख्याता मनीष सिरोही, वरिष्ठ शिक्षक विनोद भार्गव, राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुरलीधर व्यास नगर,  पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, में कार्यरत शिक्षिका सावित्री रामावत, वरिष्ठ सहायक जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा विष्णु स्वामी का सरकारी शिक्षण सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। वरिष्ठ उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा का सम्मान उद्घोषणा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु किया गया। नरपतसिंह सिंह शेखावत, बावड़ी, जोधपुर, रायचंद लटियाल, ओसियां, जोधपुर 

 नरोत्तम स्वामी, बीकानेर इंद्रा बालेचा, बीकानेर, संतोष रंगा, बीकानेर, प्रभुदयाल गहलोत, बीकानेर, मनीष यादव, बीकानेर रघुनाथ बेनीवाल, बीकानेर का सम्मान गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने हेतु किया। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी होटल पाणिग्रहण के अंजनी कुमार तिवाड़ी, अतिविशिष्ट सहयोगी गोयल एंपोरियम के संजीव गोयल, विशिष्ट सहयोगी पायनियर एकेडमी के डा गिरिश शर्मा, सहयोगी भीखाराम चांदमल के ज्ञान गोस्वामी, निशू ग्राफिक आर्ट के रामचंद्र अग्रवाल, सैन डिजिटल स्टूडियो के नवीन सैन और

राजस्थान बुक्स एंड स्टेशनरी के अजय कुमार सोलंकी, संवित् सांउड के आलोक स्वामी का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। सम्मान स्वरूप शाल, अभिनंदन पत्र, बैग एवं ज्ञानायाम किट भेंट किये गये। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक संभागियों को अभिनंदन पत्र एवं ज्ञानायाम किट द्वारा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम पैपा एवं टीम इसावस को भी सम्मानित किया गया। गिरिराज खैरीवाल ने कार्यक्रम की रुपरेखा व महत्व के संबंध में बताया। घनश्याम साध ने स्वागत भाषण दिया जबकि विनेश शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथ बेनीवाल ने किया। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों सहित 250 से अधिक संभागीय सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ज्ञानायाम के विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, ओम दैया, पवन भोजक, दवा विक्रेता संघ के किशन जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता ओम रामावत, नेशनल करिअर काउंसलर डॉ चंद्र शेखर श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “ज्ञानोल्लास : नवीन प्रावधानों की जानकारी से अभिभूत हुए स्कूल संचालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *