नागरी भंडार में होगा हास्य कवि सम्मेलन

Read Time:2 Minute, 32 Second
Page Visited: 480
नागरी भंडार में होगा हास्य कवि सम्मेलन

शाद्वल@बीकानेर। बीकानेर के प्रतिष्ठित नागरी भंडार की सुदर्शना कला दीर्घा में आज 1 अप्रेल की दोपहर 4 बजे हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नवकिरण सृजन मंच के अध्यक्ष डॉ. अजय जोशी ने बताया कि शहर के आमंत्रित कवि कार्यक्रम में अपनी हास्य व्यंग्य कविताओं की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. अभयसिंह टाक करेंगे तथा मुख्य अतिथि मनीषा आर्य सोनी होंगी। हास्य विनोद के इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजाराम स्वर्णकार होंगे। संचालन हास्य कवि बाबू बमचकरी करेंगे।

अप्रैल फूल के पीछे कारण

सदियों से अप्रैलफूल प्रचलन में है। हालांकि इस दिन कोई छुट्टी नही होती। अंग्रेजी साहित्य के संस्थापक ज्योफ्री चौसर की कैंटरबरी टेल्स (1392) ऐसा पहला ग्रंथ है जहां 1 अप्रैल और बेवकूफी के बीच संबंध स्थापित किया गया था। जेफ्री चौसर एक अंग्रेजी कवि, लेखक और सिविल सेवक थे। जेफ्री चौसर को उनकी कृति पार्लमेंट ऑफ फाउल्स, ट्रॉयलस और क्रिसीडे, और द कैंटरबरी टेल्स के लिए भी जाना जाता है। द कैंटरबरी टेल्स अंग्रेजी में लिखे गए साहित्य के पहले प्रमुख कार्यों में से एक था। समाज, संस्कृति एवं साहित्य में हास्य का अपना एक अहम स्थान है। यह नई उर्जा एवं नई दिशा प्रदान करता है।

अपनी पहचान वालों को बिना अधिक परेशान किए, मजाक के लिए शरारतें करने का यह उत्सव हर देश में मनाया जाता है। माना जाता है कि अप्रैलफूल मनाने की प्रेरणा रोमन त्योहार हिलेरिया से ली गई है। इसके अलावा भारतीय त्योहार होली और मध्यकाल का फीस्ट ऑफ फूल (बेवकूफों की दावत) भी इस त्योहार की प्रेरणा माने जाते हैं।

 

 

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *