Sun. Aug 30th, 2026

बीकानेर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन बीकानेर एवं इंटिग्रेटी फाईनेंशियल सर्विस, बीकानेर के प्रयास से वित्तीय जागरुकता वेबिनार  का आयोजन 30 अगस्त को किया गया। सेमीनार के संयोजक डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि वित्तीय जागरुकता वेबीनार में सीए सुधीश शर्मा, जोधपुर के सीएस मुकेश बंसल तथा सीएफपी करण गौरी विषय विशेषज्ञ थे। उन्होंने वित्तीय जागरुकता के विविध आयामों पर अपने विचार रखें। वेबिनार का संयोजन करते हुए प्रो. प्रशांत जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई साथ ही तकनीकी कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया।

सीए सुधीश शर्मा ने युवाओं को सलाह दी कि युवाओं को अपनी जॉब के पहले तीन साल में काफी बचत ओर निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवेश कहाँ और कैसे करें, इसके लिये वित्तिय सलाहकार से मदद लेनी चाहिए।

वरिष्ठ कंपनी सचिव मुकेश बंसल ने निवेश में सुरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि “आज महिलाओं को फाइनेंशियली सशक्त होना हो तो फाइनेंशियली प्लानिंग और इनवेस्टमेंट की जानकारी होने की जरुरत है. ऐसे में ये वेबिनार एक मील का पत्थर साबित होगी।”

मुकेश बंसल ने “फाइनेंशियल प्लानिंग एक विशेषज्ञ का मामला है, एक पुख्ता वितीय योजना बना कर निवेश आरम्भ करें, जल्दी परन्तु लम्बे समय हेतु। बचत शुरू करने का कोई समय नहीं है। लाटरी, चिट फण्ड, बी सी इत्यादि में न लगायें।. पूरा प्लान पढ़ कर, समझ कर, पूरे डाक्यूमेंट्स के साथ निवेश करें पर फिर भी धोखा हो तो ऑनलाइन शिकायत करें। सेबी की वेब साईट पर शिकायत घर बैठ कर ही की जा सकती है।”

आईएफएस के करण गौरी ने जीवन काल को 4 भागो में बांटकर विस्तार से वित्तीय स्थिति को बताया साथ ही 60 से 80 साल की आयु के लिए जीवन में पहले से ही निवेश के तरीकों को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *