बीकानेर@शाद्वल। बीकानेर के विकास एवं आधुनिकीकरण में बीकानेर राजपरिवार की प्रभावी भूमिका रही है। बीकानेर के शासक अपने राज्य और प्रजा के कल्याण के लिए हमेशा अग्रणी रहे हैं। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान द्वारा गांधी नगर स्थित खीवणसर हाउस में आयोजित कार्यक्रम ‘बीकानेर का गौरवशाली इतिहास’ में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं पूर्व सांसद महाराजा डॉ. करणी सिंहजी तथा प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी के निजी सचिव रहे ठाकुर दलीप सिंह राठौड़ ने बीकानेर की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व सांसद महाराजा डॉ. करणी सिंहजी हमेशा बीकानेर क्षेत्र के विकास हेतु समर्पित रहे।
महाराजा गंगा सिंह ट्रस्ट लालगढ़ के पूर्व कॉर्डिनेटर दलीप सिंह राठौड़ ने कहा कि महाराजा डॉ. करणी सिंहजी ने क्षेत्र में विशेष पीने के पानी की समस्या का निदान करने हेतु इंदिरा गांधी नहर का पानी लिफ्ट योजनाओं के माध्यम से बीकानेर पहुंचाकर लाखों लोगों को पेयजल सुलभ करवाया। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी नहर महाराजा गंगासिंहजी द्वारा लाई गई गंगनहर का ही विस्तार है।
दलीपसिंहजी ने कहा कि महाराजा गंगासिंहजी, महाराजा सादुलसिंहजी की विकास यात्रा को महाराजा डॉ. करणीसिंहजी ने आगे बढ़ाते हुए रेल एवं सड़क विस्तार, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति के साथ साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हेतु लगातार कार्यरत रहे। उच्च शिक्षा एवं खेल के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
राजपरिवार के प्रति समर्पण का सम्मान

16 मई को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के संयोजक अशफ़ाक कादरी, सचिव राजाराम स्वर्णकार, पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य, शिक्षाविद डॉ. अभयसिंह टाक, वरिष्ठ रंगकर्मी बी.एल.नवीन, कवि बाबूलाल छंगाणी ने माल्यार्पण, शॉल, सम्मान पट्ट, श्रीफल, अभिनंदन-पत्र, आलेख पत्र अर्पित कर ठा. दलीप सिंह का भावभीना अभिनंदन किया और जन्मोत्सव की बधाई दी एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन हेतु मंगलकानमा की।
सम्मान से अभिभूत दलीपसिंहजी ने कहा, “बीकानेर की जनता सदैव राज परिवार के साथ रही है इसका कारण राजपरिवार द्वारा अपनी जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने, अपनी जनता की समस्याओं का अपने स्तर पर दूर करने का प्रयास रहा है। मुझे जो सम्मान मिला उसका संपूर्ण श्रेय राज परिवार को जाता है। प्रिंसेस राज्यश्री बाईसा भी अपने पिता के रास्ते चलती हैं, मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य भी मिला।”
गोविन्दसिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा आभार अरविन्दसिंह ने ज्ञापित किया।

Downloading the app was completely hassle free. I love the live streaming feature and the odds are pretty competitive compared to other apps I have tried. My friends and I use it for football matches every weekend. parimatchdescargar