शाद्वल@बीकानेर। गांधीनगर स्थित संवित् शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल के छात्र वंश शर्मा ने अजमेर में चल रहे चयन प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य टीम में अपना स्थान बना लिया है। वंश अब दिनांक 8 जून से 12 जून के मध्य ग्वालियर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर संवित् शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल के डॉ. अभय सिंह टाक ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास जताया है कि वंश शर्मा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी मेडल अर्जित करेंगे और राजस्थान का मान बढ़ाएंगे।

