12वीं कॉमर्स में प्रेरणा सोनी तथा आर्ट्स में दीक्षा टाक प्रथम


शाद्वल@बीकानेर। गांधीनगर स्थित संवित् शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल का 12वीं वाणिज्य एवं कला का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के 97% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
वाणिज्य वर्ग में प्रेरणा सोनी ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कला वर्ग में 91% अंक प्राप्त कर दीक्षा टाक प्रथम स्थान पर रही। प्रधानाचार्या शीतल कँवर ने बताया कि प्रेरणा ने हिन्दी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भूगोल में दीक्षा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों ही छात्राओं ने सभी विषयों में विशेष योग्यता अर्जित की है। संस्थान के निदेशक शिक्षाविद् गंगा सिंह टाक ने बताया कि यह गौरव का विषय है कि दोनों ही छात्राएं आरंभ से ही इस संस्थान में पढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि सौम्या अग्रवाल 87%, पलक राजपुरोहित 86%, चंचल रावलोत 85%, खुशबू प्रजापत 84%, रणवीर सिंह 84% प्रेरणा गौड़ 83% कुणाल शर्मा 82%, शुभम पाल 78%, अजय बिश्नोई 76% का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा।
संस्थान के अध्यक्ष विनोद कुमार चोबदार ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर संतोष जताया तथा संस्थान की ओर से समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

The app is incredibly lightweight and doesn’t lag even on my old phone. Perfect for gaming on the go. Check out bdxbajeeapp if you want a seamless mobile experience.
The game selection here is just insane! I spent the whole night exploring the slots and the graphics are top notch. Highly recommend dewaslot888