अत्यधिक बारिश के चलते विद्यार्थियों के लिए अवकाश की घोषणा

Read Time:1 Minute, 4 Second
Page Visited: 457
अत्यधिक बारिश के चलते विद्यार्थियों के लिए अवकाश की घोषणा

फोटोः प्रतीकात्मक

शाद्वल@बीकानेर। जिले में अत्यधिक बारिश, अतिवृष्टि व जलभराव की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार (16 अगस्त) को जिले के समस्त सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, कोचिंग संस्थाओं और मदरसों के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवकाश के निर्देश उपरांत यदि कोई शिक्षण संस्था संचालित होती है, तो होने वाली विभागीय कार्यवाही के लिए संस्था प्रधान जिम्मेदार रहेंगे। शिक्षक एवं अन्य स्टॉफ यथासमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %