Published on 24.11.2019
बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से राजस्थान न्यायिक परीक्षा में की पूर्व छात्रा निधि पूनिया का चयन हुआ है। दिनांक 22 नवंबर को गांधीनगर स्थित संवित् शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल (आर्ट्स व कॉमर्स) में आयोजित नियमित प्रार्थना सभा में शाला परिवार की ओर से निधि का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रणेता गंगा सिंह टाक ने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल करने पर निधि को हार्दिक बधाई दी एवं निधि का अध्ययनरत विद्यार्थियों से परिचय करवाया। नवचयनित आरजेएस निधि ने विद्यालय में अपने अनुभवों को साझा किया और संवित् शिक्षण संस्थान द्वारा दी गई ठोस बुनियाद के लिए बड़े सर गंगा सिंह टाक, बड़ी मैडम शांति टाक, अभय सर, शीतल मैडम तथा शिक्षक-वृंद का आभार प्रकट किया। अपने उद्बोधन में निधि ने कहा कि ट्यूशन-कोचिंग आदि के पीछे ना भागकर स्कूल तथा घर पर नियमित पढाई से ही सफलता मिलती है। ट्यूशन मददगार हो सकती है किंतु होमवर्क का कोई विकल्प नहीं है। उल्लेखनीय है कि निधि ने आरजेएस की तैयारी भी बिना कोचिंग के की थी। निधि नियमित रूप से 8 घंटे प्रतिदिन पढती थीं। डॉ. अभय सिंह टाक ने इस पुनीत अवसर पर निधि के माता-पिता श्रीमती सरोज एवं श्री जगदीश पूनिया को हार्दिक बधाई दी और इस विद्यालय का गौरव बढाने में उनके सहयोग के लिए आभार जताया।
I totally agree with what you said. Learning to handle
your finances is a skill everyone should focus
on. Bookmarked for later!