Fri. Oct 16th, 2026

संवित् शिक्षण संस्थान, बीकानेर के वंश शर्मा का रहा है शानदार प्रदर्शन

शाद्वल@बीकानेर। राष्ट्र स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने 19 वर्ष आयुवर्ग में छात्र वर्ग ने कांस्य पदक हासिल किया है। ग्वालियर में चल रही प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। टीम के प्रशिक्षक गोविन्द पुरोहित, अरुण शर्मा और दीपिका पाराशर ने इसे खिलाड़ियों की लगन का परिणाम बताया।

टीम में संवित् शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल, बीकानेर के वंश शर्मा सहित कार्तिक जैन, कुणाल, आदित्य, कार्तिकेय खेल कौशल दिखा रहे हैं। टीम के कास्य पदक जीतने पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने दूरभाष पर प्रशिक्षक सहित पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में खेलकूद विभाग के अरविन्द व्यास, खेलकूद प्रभारी अशोक कुमार व्यास भी खुशी जाहित करते हुए टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की है। टीम के चीफ दल प्रभारी मोहनलाल जीनगर ने उम्दा प्रदर्शन और पदक हासिल करने पर शुभकामनाएं दी। टीम के साथ गए श्रीनिवास पुरोहित, सौरभ, शिवकुमार, महेन्द्र व्यास, रोहित रंगा, शंकर पुरोहित और अजय शर्मा ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। इस शानदार विजय पर बधाई देते हुए संवित् शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल के डॉ. अभय सिंह टाक ने विश्वास जताया है कि वंश शर्मा व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *