Wed. Sep 2nd, 2026

शाद्वल@बीकानेर। राज्य में पांचवीं व आठवीं के 27 लाख 16 हजार विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। पांचवीं और आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम दिनांक 8 जून को सुबह 11 बजे डिजिटल माध्यम से जारी किया जाएगा। इसकी सूचना शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने ट्वीट के जरिए दी। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”कक्षा-8 के 12.63 लाख परीक्षार्थियों और कक्षा-5 के 14.53 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।”

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय के अधीन बोर्ड पैटर्न पर इन विद्यार्थियों की परीक्षा 6 हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पांचवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहेगा, जबकि आठवीं बोर्ड में इस बार विद्यार्थी को फेल करने का भी प्रावधान है। कक्षा 8 वीं के छात्रों को इस बार अंकों के बजाय ग्रेड दिया जाएगा। डी ग्रेड तक के विद्यार्थियों को पास माना जाएगा, जबकि ई1 या ई2 को फेल माना जाएगा। हालांकि, यदि किसी परीक्षार्थी के एक या दो विषयों में ई ग्रेड प्राप्त होता है तो ऐसे विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पूरक परीक्षा का आयोजन परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद किया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे परीक्षा परिणाम

दोनों कक्षाओं के परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा परिणाम शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर भी उपलब्ध रहेंगे। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर साथ अन्य आवश्यक जानकारी (जैसे जन्म तिथि) की सहायता से लॉगिन करके अपना परिणाम देख सकेंगे। अभिभावक एवं स्कूल संचालक अन्य वैबसाइट्स जैसे rajrmsa.nic.in . rajresults.nic.in , indiaresults.com  आदि पर भी ये परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।  

ऐसे चेक करें रिजल्ट

परिणाम देखने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें।

होम पेज पर, Examination Results – 2022 पर

Result : 2022 के वांछित ऑप्शन (कक्षा 5 अथवा कक्षा 8) को क्लिक करें।

अपने क्रेडेंशियल दर्ज करते हुए रोल नंबर और अन्य विवरण को भरें।

सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

अब रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *