बीकानेर को नई पहचान दिलाएगा एक ‘एडवेंचर टूरिज्म प्वाइंट’

Read Time:3 Minute, 20 Second
Page Visited: 944
बीकानेर को नई पहचान दिलाएगा एक ‘एडवेंचर टूरिज्म प्वाइंट’

रोप वे और हैंगिंग ब्रिज की मदद से पहुंच सकेंगे एक सिरे से दूसरे सिरे तक

शाद्वल@बीकानेर। मोहता सराय खदान क्षेत्र को ‘एडवेंचर टूरिज्म प्वाइंट’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस खदान में विभिन्न किस्मों के छायादार और सजावटी पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। पूरे क्षेत्र में हरियाली की जाएगी। रोप वे और हैंगिंग ब्रिज इसका मुख्य आकर्षण होगा।

जिला कलेक्टर तथा नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर शहरी क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए विभिन्न स्थानों का चिन्हीकरण किया गया है।

मोहता सराय खदान क्षेत्र में विकसित होगा एडवेंचर टूरिज्म प्वाइंट

प्रारंभिक चरण में मोहता सराय क्षेत्र की एक खदान को ‘एडवेंचर टूरिज्म प्वाइंट’ के रूप में विकसित किया जाएगा। आमजन के अवलोकन और सुरक्षा की दृष्टि से खदान के बाहरी क्षेत्र में आकर्षण रेलिंग लगाकर इसे जयपुर के एक सघन वन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए खदान के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए इसमें सघन पौधारोपण किया जाएगा। रंग बिरंगी रोशनी से इसे विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। बरसाती पानी का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि खदान के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचने के लिए रोप वे बनाया जाएगा, जो कि बीकानेर का पहला रोप वे होगा और यह पहाड़ी क्षेत्रों सा अहसास करवाएगा। यहां हैंगिंग ब्रिज भी बनाया जाएगा। साथ ही एडवेंचर की विभिन्न गतिविधियों की व्यवस्था होगी। जिला कलेक्टर ने न्यास सचिव को इसकी विस्तृत योजना बनाने की निर्देश दिए हैं। साथ ही रोप वे के लिए विशेषज्ञों से चर्चा करने और आवश्यकता के अनुसार साइट विजिट करवाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में बनने वाला यह ‘एडवेंचर टूरिज्म प्वाइंट’ बीकानेर को नई पहचान दिलाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर कलाल ने गत दिनों इस क्षेत्र का दौरा किया था और इसे विकसित करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान इस दौरान न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित सहित अन्य तकनीकी अधिकारी साथ रहे।

0 0
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *